Uttarakhand Crime Concept Representing Dehradun Firing Case Investigationदेहरादून के बड़ोवाला में बैंककर्मी पर फायरिंग के मामले में खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारी।
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज क्राइम खबर सामने आ रही है। जनपद के पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बड़ोवाला में बैंककर्मी सत्यम कुमार पर हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर दिया है। प्रेम प्रसंग में उपजे विवाद और सगाई से खफा पूर्व प्रेमिका ने ही इस खौफनाक साजिश की इबारत लिखी थी। पटेलनगर पुलिस ने पूर्व प्रेमिका समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पुलिस मुठभेड़ में एक शूटर घायल हुआ है।

8 सितंबर को दिया गया था वारदात को अंजाम

प्राप्त विवरण के अनुसार, गत 8 सितंबर को बैंककर्मी सत्यम कुमार अपनी बहन साक्षी के साथ स्कूटी से बड़ोवाला स्थित अपने घर जा रहा था। जीओ पेट्रोल पंप से करीब 200 मीटर आगे बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उनकी स्कूटी रुकवाई और सत्यम पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। इस जानलेवा हमले में सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था, और पुलिस तथा एसओजी की टीमें खुलासे के लिए जुट गई थीं।

यह भी पढ़ें 👉UGC के नए नियमों पर हल्द्वानी में गरजा सवर्ण समाज: आनंद स्वरूप महाराज बोले- यह कानून नहीं, जातीय प्रताड़ना है

दूसरी युवती से सगाई बनी खून की प्यास की वजह

पुलिस जांच में जो सच सामने आया, उसने सभी को हैरान कर दिया। पुलिस के मुताबिक, सत्यम की किसी दूसरी युवती से सगाई होने से नाराज उसकी पूर्व प्रेमिका मालिया रहमान ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची थी।

पुलिस पूछताछ में मालिया रहमान ने बताया कि वर्ष 2020 से 2023 तक वह हरिद्वार के उज्जीवन बैंक में नौकरी करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात सत्यम से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। वर्ष 2023 में परिवार के दबाव में मालिया ने सहारनपुर के एक युवक से निकाह कर लिया था, लेकिन इसके बावजूद वह सत्यम के संपर्क में बनी रही। बाद में उसका वह विवाह टूट गया था।

वर्ष 2025 में सत्यम देहरादून आ गया, और फरवरी 2026 में उसने किसी अन्य युवती से सगाई कर ली। सगाई के बाद सत्यम ने मालिया से बातचीत पूरी तरह बंद कर उसे सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया। इसी बात से बुरी तरह आहत और नाराज होकर मालिया ने सत्यम की हत्या की योजना बना डाली।

यह भी पढ़ें 👉हल्द्वानी में जिला सूचना अधिकारी (DIO) गिरिजा शंकर जोशी का हृदय गति रुकने से अचानक निधन: पत्रकार जगत और प्रशासनिक महकमे में छाई गहरी शोक की लहर

5 लाख में तय हुआ सौदा, 1.20 लाख एडवांस दिए गए

साजिश के तहत मालिया ने लक्सर के शातिर बदमाश अंकित चौहान से संपर्क किया और पांच लाख रुपये में हत्या की सुपारी तय की। इसके लिए उसे 1.20 लाख रुपये एडवांस भी दिए गए थे। मालिया ने शूटर अंकित को सत्यम की फोटो और उसके बैंक कार्यालय की सटीक जानकारी भी उपलब्ध कराई थी।

यह भी पढ़ें 👉धारचूला में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र पर कुदरत का कहर: भारी बारिश से उफनाए कूलागाड़ में टनकपुर-तवाघाट हाईवे का नवनिर्मित बेली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क पूरी तरह कटा

पुलिस मुठभेड़ में शूटर घायल, साथी फरार

मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का सहारा लिया। 11 सितंबर को गोरखपुर चौक के पास संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और चाय बागान की पगडंडी की तरफ भागे।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शूटर अंकित के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी अंकुर मौके से फरार होने में सफल रहा। फरार अंकुर की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता मालिया रहमान और उसके सहयोगी मोहित को आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार कर लिया है। घायल शूटर अंकित के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, दो खोखे और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।


Spread the love