खटीमा/ऊधम सिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचते ही आम जनता की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। लोहियाहेड हेलीपैड और कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री ने आम लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
शिकायतों का पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उनका पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न काटने पड़ें। इसके लिए प्रशासन को जवाबदेही के साथ काम करना होगा।
‘सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि’ सरकार का मूल मंत्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। सरकार का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करना है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं पर भी चर्चा की। उन्होंने नागरिक सुविधाओं को जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
यह भी पढ़ें पुलिस ने 70 शराबियों की लगा दी रेल! सिडकुल में ऑपरेशन प्रहार का ताबड़तोड़ एक्शन
जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा मंत्री संतोष गौरव, फरजाना बेगम, नानकमत्ता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टूरना, जिला पंचायत सदस्य, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एएसपी अजय गणपति सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें



