हल्द्वानी जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, कई मामलों का मौके पर निस्तारण
हल्द्वानी: शनिवार को हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कुमाऊं आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने आम जनता की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई में भूमि विवाद, अवैध निर्माण, धोखाधड़ी, अतिक्रमण, पारिवारिक विवाद और ओबीसी प्रमाण पत्र से जुड़े मामलों की अधिकता रही। आयुक्त ने गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज
नैनीताल के घोड़ाखाल रोड भवाली निवासी जितेंद्र कुमार ने ड्रग लाइसेंस आवेदन बार-बार निरस्त होने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर संज्ञान लेते हुए आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद 17 अप्रैल 2026 को उनका लाइसेंस स्वीकृत हो गया।
वहीं, मंगल पड़ाव मछली बाजार निवासी विद्यावती ने अपने दिवंगत पति की दो साल की बकाया सैलरी दिलाने की गुहार लगाई। आयुक्त ने संबंधित कंपनी से समन्वय कर शीघ्र भुगतान कराने का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने हथौड़े से पिता पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत
रामनगर की पार्वती रावत के जमीन विवाद मामले में तहसीलदार को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। वहीं, हल्द्वानी की माया जोशी के बच्चों की फीस जमा न हो पाने की समस्या पर आयुक्त ने स्कूल प्रबंधन से वार्ता कर समाधान कराया।
कार्यक्रम के दौरान कई अन्य मामलों का भी त्वरित निस्तारण किया गया, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिली।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें





