सरकारी विज्ञापन
Fri. Oct 9th, 2026
Spread the love

हल्द्वानी में तिरंगा यात्रा को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का डीएम ने किया निरीक्षण

हल्द्वानी। शनिवार को प्रातः हल्द्वानी में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आयोजित होने जा रही तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा के आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं यातायात आदि व्यवस्था सहित निर्धारित प्रोटोकॉल के मद्देनज़र आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जिलाधिकारी वंदना ने देर सांय यात्रा मार्ग मिनी स्टेडियम हल्द्वानी से तिकोनिया चौराहा -शहीद स्मारक स्थल का पैदल भ्रमण कर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने तिरंगा यात्रा समाप्ति स्थल शहीद स्मारक स्थल में माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन कार्यक्रम हेतु की जा रही विभिन्न तैयारियों,टेंट, बैरिकेडिंग आदि व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में भी अधिकारीयों से जानकारी लेते हुए सभी व्यवस्थाओं को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को संपूर्ण यात्रा मार्ग में विशेष सफाई व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक राय, सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, नगर आयुक्त ऋचा सिंह सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे


Spread the love