सीबीएसई पूरक परीक्षा 2026
Spread the love

नकल विहीन परीक्षा के लिए DM के कड़े आदेश! नैनीताल में सीबीएसई 12वीं पूरक परीक्षा के 9 केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात 👇

नैनीताल (27 जुलाई 2026): जनपद नैनीताल में 28 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली CBSE कक्षा 12वीं पूरक परीक्षा-2026 (Supplementary Exam) को पूर्णतः शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी कर परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा बनाए रखने हेतु विभिन्न अधिकारियों को कार्यपालक/सेक्टर मजिस्ट्रेट का दायित्व सौंपा है।

यह भी पढ़ें 👉 काशीपुर: रेलवे क्रॉसिंग के पास सनसनीखेज वारदात! युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या; नशेड़ियों के अड्डे पर मचा बवाल 👇

प्रातः 10:30 से 1:30 बजे तक होगी परीक्षा; कड़े सुरक्षा इंतजाम

जिलाधिकारी नैनीताल ने अवगत कराया कि कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा की अति-गोपनीय सामग्री— जैसे प्रश्नपत्र, उत्तरपुस्तिकाओं के पार्सल एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों के सुरक्षित परिवहन, संग्रहण, अभिरक्षा तथा सीबीएसई के अधिकृत अधिकारियों को विधिवत हस्तांतरण के लिए जिले के सभी 9 परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

नैनीताल जिले के ये 09 केंद्र बनाए गए हैं:

  1. सेंट जेवियर्स स्कूल, मल्लिताल (नैनीताल)

  2. लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, भीमताल

  3. सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काठगोदाम

  4. निर्मला कॉन्वेंट स्कूल, काठगोदाम

  5. डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी

  6. यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (KG R`D), हल्द्वानी

  7. यूनिवर्सल कॉन्वेंट स्कूल, कालाढूंगी

  8. ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल, हिम्मतपुर

  9. पीएम श्री स्कूल (JNV), सुयालबाड़ी

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी (मुखानी): नशे में धुत टैक्सी चालक ने महिला दुकानदार से की छेड़छाड़; भड़की भीड़ ने कार में की तोड़फोड़, आरोपी फरार 👇

कस्टोडियन बैंक से कलेक्शन और सीलबंद पार्सल जमा कराने के निर्देश

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि नामित मजिस्ट्रेट परीक्षा के दिन सुबह संबंधित केंद्र अधीक्षक/प्रधानाचार्य से समन्वय स्थापित कर कस्टोडियन बैंक से गोपनीय सामग्री (प्रश्नपत्र) प्राप्त करेंगे।

इसके साथ ही परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद उत्तरपुस्तिकाओं के पार्सलों का सुरक्षित संग्रहण सुनिश्चित करते हुए, उसी दिन सीलबंद (Sealed) अवस्था में निर्धारित कलेक्शन सेंटर पर जमा कराएंगे।

यह भी पढ़ें 👉 दमुवाढूंगा में डंपर से पलटी रेत के ढेर से निकला युवक का शव: स्टोन क्रेशर में लोडिंग के दौरान रेत में दबा था हेल्पर; सनसनी 👇

📞 नोडल अधिकारी एवं संपर्क सूत्र:

  • नोडल अधिकारी: सौरव असवाल, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), नैनीताल

  • मोबाइल नंबर: +91 9568022558


Spread the love

You missed