Uttarakhand Social Protest Concept Representing Buddha Park Protest Suspension In Haldwaniहल्द्वानी के बुद्धपार्क में रामलीला ग्राउंड शुद्धिकरण मामले में धरना स्थगित करने और अल्टीमेटम की घोषणा।
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी (नैनीताल): उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के अंतर्गत हल्द्वानी शहर में रामलीला मैदान में हुए तथाकथित शुद्धिकरण प्रकरण को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन नए मोड़ पर आ गया है। पुलिस द्वारा इस मामले में एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से बुद्धपार्क, हल्द्वानी में चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 शुद्धिकरण के मामले में अधिवक्ता अंजू की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ SC/ST एक्ट और BNS की धाराओं में FIR दर्ज

धरने की समाप्ति के दौरान आयोजित बैठक में वक्ताओं ने इस बात पर गहरा रोष और क्षोभ प्रकट किया कि लंबे संघर्ष और आंदोलन के बाद पुलिस ने एक महीने की भारी देरी से एफआईआर तो दर्ज की, लेकिन फिर भी नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय केवल अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वक्ताओं ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर तीखा सवाल उठाते हुए कहा कि क्या एक महीने की लंबी जांच-पड़ताल के बाद भी पुलिस अपराधियों के नाम पता नहीं कर पाई? यह इस बात को स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि पुलिस प्रशासन कहीं न कहीं इन आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 शिव मंदिर का ताला तोड़कर उड़ाए थे दानपात्र और घंटियां, पुलिस ने ऐसे दबोचा चोर!’ हल्द्वानी से बड़ी खबर

बुद्धपार्क में हुई संयुक्त बैठक के माध्यम से शासन-प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी गई है कि यदि आगामी 15 दिन के भीतर कथित शुद्धिकरण के वास्तविक अपराधियों को नामजद कर उनकी त्वरित गिरफ्तारी नहीं की जाती है, तो विभिन्न संगठन पुनः एकजुट होकर एक व्यापक और उग्र जनआंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होंगे।

यह भी पढ़ें 👉’12 दिनों तक व्हाट्सऐप कॉल पर डिजिटल अरेस्ट और 1 करोड़ 20 लाख की ठगी!’ उत्तराखंड एसटीएफ का बड़ा खुलासा

आज बुद्धपार्क में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अम्बेडकर मिशन के अध्यक्ष जी.आर. टम्टा, भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डॉ. कैलाश पाण्डेय, एडवोकेट अंजू राज, बी.एल. आर्य, प्रवीण आर्य, मूल निवासी संघ राज्य प्रदेश संगठन सचिव आर.पी. गंगोला, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष नफीस अहमद खान, गोविंद राम गौतम, किसान महासभा बागजाला के सचिव वेद प्रकाश, आइसा नेता आकाश भारती, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की रजनी जोशी, दीपक चनियाल, सुंदर लाल बौद्ध, आर.आर. लोहिया, अनीता, पछास के चंदन, महेश, मुकेश भंडारी, सुषमा, बिमला, भीम प्रकाश, गोपाल राम ग्वासीकोटी, एन.पी. ग्वासीकोटी, दयाल राम, बहादुर राम, विनोद कुमार, राधा, आफताब आलम, सखावत, ऋतु और अनिषेक सहित बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।


Spread the love

You missed