सरकारी विज्ञापन
Sat. Oct 10th, 2026
Spread the love

नैनीताल: महिला प्रेमी के साथ फरार, पुलिस ने तलाश कर परिजनों को सौंपा

नैनीताल: पर्यटन नगरी नैनीताल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला अपने छोटे बच्चे को घर पर छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला के पति को जब इस बात की जानकारी हुई, तो उसने पुलिस से मदद मांगी। महिला सोमवार रात बिना किसी को बताए घर से चली गई और बच्चे को अकेला छोड़ दिया।

जब महिला का पति देर रात काम से घर लौटा, तो उसने अपनी पत्नी की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की और पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई थी। पुलिस ने महिला को ढूंढकर काउंसलिंग की और फिर उसे परिजनों के हवाले कर दिया। कोतवाल उमेश कुमार मलिक के अनुसार, महिला अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गई थी और अब घर लौट आई है।


Spread the love