Spread the love

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर सहित विभिन्न न्यायालयों में हुआ वृक्षारोपण

नैनीताल, 05 जून 2026।माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार तथा माननीय जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल श्री प्रशांत जोशी के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर नैनीताल, बाह्य न्यायालय हल्द्वानी, रामनगर एवं धारी न्यायालय परिसरों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर माननीय जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी ने पर्यावरण संरक्षण में पेड़-पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी को पौधों की उचित देखभाल एवं नियमित सिंचाई सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और सतत विकास की दिशा में कार्य करना मानव जीवन का महत्वपूर्ण उद्देश्य होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण वर्तमान एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को “इस पेड़ की जिम्मेदारी मेरी है” का संदेश देते हुए लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में माननीय जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल श्री प्रशांत जोशी, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय नैनीताल श्री सुशील तोमर, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश श्री संजीव कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री रविशंकर मिश्रा, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) श्री आलोक राम त्रिपाठी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती रवि रंजन, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) श्रीमती पारुल थपलियाल, प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती उर्वशी रावत, द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती स्नेहा नारंग, सिविल जज श्रीमती चंदेश्वरी सिंह सहित चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सोहन तिवारी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण बिष्ट, सचिव संजय सुयाल, रिटेनर अधिवक्ता तारा आर्या तथा अन्य न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love