Anti Human Trafficking Unit raid on Kohinoor Spa Center in Rudrapur
Spread the love

रुद्रपुर: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 3 युवक गिरफ्तार, 3 युवतियां रेस्क्यू

रुद्रपुर। सिडकुल की स्थापना के साथ औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा रुद्रपुर अब धीरे-धीरे अनैतिक गतिविधियों का अड्डा बनता जा रहा है। शहर में हर हफ्ते सामने आ रहे अपराधों के बीच एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने सिविल लाइन क्षेत्र में एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने यहाँ स्थित एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर अनैतिक देह व्यापार के धंधे को उजागर किया है।

सूचना के आधार पर एएचटीयू की टीम ने सिविल लाइन स्थित कोहिनूर स्पा सेंटर की घेराबंदी कर अचानक छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान हरीश साह, विकास कुमार और ओम विजय के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह स्पा सेंटर काफी समय से अवैध गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।

तीन युवतियां रेस्क्यू, मजबूरी का फायदा उठा रहे थे आरोपी

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने मौके से तीन युवतियों को भी रेस्क्यू किया। पूछताछ में सामने आया है कि इन युवतियों को मजबूरी और भारी दबाव में डालकर इस अनैतिक कार्य में धकेला गया था। रेस्क्यू के बाद सभी युवतियों को आवश्यक कार्रवाई पूरी कर सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य मास्टरमाइंडों और सहयोगियों की तलाश में जुट गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शहर में और कितने स्पा सेंटर इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त हैं।


Spread the love

You missed