Spread the love

लालकुआं: आईटीबीपी की 34वीं बटालियन में खुला आंचल मिल्क पार्लर, जवानों को मिलेंगे शुद्ध दुग्ध उत्पाद

लालकुआं स्थित 34वीं बटालियन आईटीबीपी परिसर में आंचल मिल्क पार्लर कैफे का शुभारंभ किया गया। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट और दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर कैफे का उद्घाटन किया।

इस मौके पर मौजूद अधिकारियों और जवानों ने आंचल दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि पार्लर खुलने से अब जवानों और अधिकारियों को शुद्ध, पौष्टिक और गुणवत्तायुक्त दुग्ध उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। साथ ही यह पहल स्थानीय दुग्ध उत्पादकों को भी मजबूती देगी।

यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि आंचल ब्रांड प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों की मेहनत और विश्वास का प्रतीक है। ऐसे प्रयास आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देते हैं।

कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे जवानों को बेहतर गुणवत्ता के उत्पाद मिलेंगे, जो उनके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होंगे। उन्होंने इसे स्थानीय संसाधनों को प्रोत्साहित करने वाला सकारात्मक कदम बताया।

यह भी पढ़ें 👉देहरादून मुठभेड़: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, फायरिंग में एक घायल

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंट फतेह सिंह, उप सेनानी संजय तिवारी, सूबेदार मेजर रश्मि रंजन नायक, एसएमओ चंद्रशेखर, सहायक सैनानी इंजीनियर दीपक सहरावत समेत कई अधिकारी, कर्मचारी और जवान उपस्थित रहे।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

You missed