रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन सेवा की समय सारिणी
Spread the love

रामनगर-देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा को रेलवे बोर्ड की हरी झंडी, जानें पूरा शेड्यूल

रामनगर और कुमाऊं क्षेत्र के यात्रियों का लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है, क्योंकि रेलवे बोर्ड ने रामनगर से राजधानी देहरादून के बीच सीधी एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू करने की मंजूरी दे दी है। पौड़ी सांसद अनिल बलूनी के विशेष प्रयासों और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की स्वीकृति के बाद, अब चंडीगढ़ एक्सप्रेस को ही सप्ताह में दो दिन (शुक्रवार और रविवार) रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के रूप में संचालित किया जाएगा।

हालांकि, ट्रेन के संचालन की सटीक तारीख की आधिकारिक घोषणा गोरखपुर रेलवे से अंतिम क्लीयरेंस मिलने के बाद की जाएगी, लेकिन रेलवे बोर्ड ने इसकी समय-सारिणी पहले ही तय कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉 शादी के 45 दिन बाद प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, पंचायत में मायके और ससुराल वालों ने तोड़ा नाता

शेड्यूल के अनुसार, ट्रेन संख्या 15310 सुबह 5:50 बजे रामनगर से प्रस्थान करेगी और दोपहर 12:40 बजे देहरादून पहुंचेगी, जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 15309 देहरादून से शाम 3:55 बजे चलकर रात 11:30 बजे रामनगर वापस आएगी।

यह भी पढ़ें 👉 बेमिसाल प्रेम कहानी:: सतना जेल की महिला अधिकारी ने उम्रकैद के सजायाफ्ता रहे धर्मेंद्र से रचाया विवाह

यह ट्रेन काशीपुर, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिसमें स्लीपर, एसी और जनरल समेत कुल 17 कोच होंगे। स्थानीय रेलवे अधिकारी रामकुमार बर्नवाल ने पुष्टि की है कि बोर्ड से पत्र मिल चुका है और जल्द ही इस रूट पर ट्रेन का पहिया दौड़ने लगेगा।


Spread the love