वरिष्ठ अधिवक्ता गोकुल चंद्र पनेरू बने हल्द्वानी में POCSO कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक / ADGC: बार एसोसिएशन में खुशी की लहर! 👇
हल्द्वानी (नैनीताल): उत्तराखंड न्याय विभाग एवं शासन के निर्देशों के अनुक्रम में हल्द्वानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता गोकुल चंद्र पनेरू को विशेष लोक अभियोजक (पोक्सो) / सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) के पद पर आबद्ध किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत, श्री गोकुल चंद्र पनेरू अब विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) न्यायालय, हल्द्वानी में अभियोजन (सरकार) की ओर से मुकदमों की पैरवी करेंगे।

लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act), 2012 के तहत मुकदमों के प्रभावी संचालन हेतु उनका यह मनोनयन 01 वर्ष की अवधि के लिए किया गया है और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें 👉 पानी के टैंक में शटरिंग खोलने उतरे दो सगे भाइयों और मां की घुटने से मौत; इलाके में मातम! 👇
उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ अधिवक्ता गोकुल चंद्र पनेरू पूर्व में हल्द्वानी कोर्ट में सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और वे हल्द्वानी बार एसोसिएशन के एक अत्यंत सम्मानित व वरिष्ठ सदस्य हैं। उनके इस महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत होने से हल्द्वानी न्यायालय परिसर और अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल है।
यह भी पढ़ें 👉 रोज-रोज के उत्पीड़न से तंग आकर बहू ने ब्लेड से काटा ससुर का प्राइवेट पार्ट, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में! 👇
उनके मनोनयन पर हल्द्वानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष राम सिंह बसेरा, वरिष्ठ अधिवक्ता बी. सी. पनेरू, बसंत जोशी, योगेन्द्र सिंह चुफाल, के. के. पंत सहित तमाम साथी अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें
