बागेश्वर में वन महोत्सव के तहत पंत क्वेराली में हुआ वृहद वृक्षारोपण: DLSA और वन विभाग ने रोपे आंवला, चंदन और पीपल के पौधे!
संवाददाता सीमा खेतवाल
बागेश्वर: माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (UKSLSA), नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) बागेश्वर और वन विभाग बागेश्वर के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार, 22 जुलाई 2026 को पंत क्वेराली क्षेत्र में ‘वन महोत्सव’ अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह भी पढ़ें 👉 पानी के टैंक में शटरिंग खोलने उतरे दो सगे भाइयों और मां की घुटने से मौत; इलाके में मातम! 👇
उल्लेखनीय है कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश के तहत 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक पूरे जनपद में राजकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक पार्कों, ग्राम पंचायतों और राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारों पर पौधारोपण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में आंवला, पीपल, चंदन, बरगद और मोरपंखी जैसी औषधीय व छायादार प्रजातियों के 50 से अधिक पौधे रोपे गए।
यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल में दर्दनाक हादसा: राज्य अतिथि गृह में स्ट्रीट लाइट ठीक करते समय करंट लगने से संविदा बिजली तकनीशियन की मौत! 👇
कार्यक्रम में बागेश्वर रेंजर श्याम सिंह करायत, जन शिक्षण संस्थान के निदेशक जितेंद्र तिवारी, रेड क्रॉस अध्यक्ष इंद्र फर्सवान, डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसल नंद किशोर भट्ट और असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसल हेम चंद्र सिंह राणा सहित पीएलवी व वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें 👉 रोज-रोज के उत्पीड़न से तंग आकर बहू ने ब्लेड से काटा ससुर का प्राइवेट पार्ट, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में! 👇
इस अवसर पर डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसल नंद किशोर भट्ट ने उपस्थित नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ ही निःशुल्क कानूनी सहायता, नालसा हेल्पलाइन नंबर (15100), स्थाई लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत और नालसा (DAWN) योजना के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों के प्रति विस्तार से जागरूक किया।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें
