Spread the love

राष्ट्रीय लोक अदालत में सैकड़ों मामलों का निस्तारण, लाखों रुपये का हुआ समझौता

संवाददाता – सीमा खेतवाल

बागेश्वर। मा० राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मा० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में शनिवार, 14 मार्च 2026 को जिला न्यायालय बागेश्वर तथा बाह्य न्यायालयों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के वादों का आपसी सहमति से निस्तारण कर पक्षकारों को त्वरित न्याय दिलाने का प्रयास किया गया।

इस दौरान श्रीमती ऐश्वर्या बोरा, सिविल जज (सी0डि0) बागेश्वर की अध्यक्षता वाली बेंच संख्या-01 में एमएसीटी, पारिवारिक एवं वैवाहिक वाद, धारा 138 एनआई एक्ट, फौजदारी के शमनीय वाद तथा मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित कुल 75 मामलों का निस्तारण किया गया, जिनमें कुल 38,25,796 रुपये का समझौता कराया गया।

इसके अतिरिक्त बैंक से संबंधित 25 प्री-लिटिगेशन मामलों का भी निस्तारण किया गया, जिनमें कुल 29,67,446 रुपये का समझौता हुआ।

वहीं बेंच संख्या-02 में सुश्री जैनब, सिविल जज (जू0डि0) / न्यायिक मजिस्ट्रेट, गरुड़ की अध्यक्षता में धारा 138 एनआई एक्ट एवं फौजदारी के शमनीय वादों से संबंधित 5 मामलों का निस्तारण कर कुल 5,46,702 रुपये का समझौता कराया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से बड़ी संख्या में मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण होने पर वादकारियों को राहत मिली तथा न्यायालयों में लंबित मामलों के बोझ को कम करने में भी मदद मिली।


Spread the love

You missed