Uttarakhand Social Protest Concept Representing Buddha Park Indefinite Protest In Haldwaniहल्द्वानी के बुद्धपार्क में रामलीला ग्राउंड शुद्धिकरण मामले को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना और वक्ता।
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी (नैनीताल): उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के अंतर्गत हल्द्वानी शहर में रामलीला मैदान में हुए तथाकथित शुद्धिकरण प्रकरण को लेकर उपजा आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी त्वरित गिरफ्तारी की मांग को लेकर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से बुद्धपार्क, हल्द्वानी में शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना आज तीसरे दिन भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहा।

यह भी पढ़ें 👉 शुद्धिकरण के मामले में अधिवक्ता अंजू की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ SC/ST एक्ट और BNS की धाराओं में FIR दर्ज

धरने को संबोधित करते हुए विभिन्न संगठनों के नेताओं और वक्ताओं ने जिला प्रशासन तथा पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाए। वक्ताओं ने कड़े शब्दों में कहा कि यह बेहद शर्मनाक स्थिति है कि जिस घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए नैनीताल जिले के जिला मजिस्ट्रेट (DM) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को खुद ही तुरंत मुकदमा दर्ज कर देना चाहिए था, उसके लिए आज पीड़ितों और संगठनों को बुद्धपार्क में क्रमिक व अनिश्चितकालीन धरना देना पड़ रहा है।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि ऐसा प्रतीत होता है कि नैनीताल जिले का पुलिस प्रशासन अपने निष्पक्ष संवैधानिक दायित्वों के आधार पर कार्य करने के बजाय भाजपा सरकार के राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 शिव मंदिर का ताला तोड़कर उड़ाए थे दानपात्र और घंटियां, पुलिस ने ऐसे दबोचा चोर!’ हल्द्वानी से बड़ी खबर

धरने के माध्यम से प्रशासन को एक बार फिर चेतावनी दी गई कि रामलीला ग्राउंड हल्द्वानी में तथाकथित शुद्धिकरण करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ अविलंब प्राथमिकी दर्ज की जाए और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, अन्यथा यह अनिश्चितकालीन धरना इसी प्रकार जारी रहेगा और आने वाले दिनों में आंदोलन को और अधिक उग्र व व्यापक बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉’12 दिनों तक व्हाट्सऐप कॉल पर डिजिटल अरेस्ट और 1 करोड़ 20 लाख की ठगी!’ उत्तराखंड एसटीएफ का बड़ा खुलासा

आज के इस तीसरे दिन के धरने में प्रमुख रूप से भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डॉ. कैलाश पाण्डेय, अम्बेडकर मिशन के अध्यक्ष जी.आर. टम्टा, एडवोकेट अंजू राज, बी.एल. आर्य, प्रवीण आर्य, मूल निवासी संघ राज्य प्रदेश संगठन सचिव आर.पी. गंगोला, गोविंद राम गौतम, किसान महासभा बागजाला के सचिव वेद प्रकाश, आइसा नेता आकाश भारती, दीपक चनियाल, आर.आर. लोहिया, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष नफीस अहमद खान, सुषमा, बिमला, भीम प्रकाश, गोपाल राम ग्वासीकोटी, एन.पी. ग्वासीकोटी सहित बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता, महिलाएं और आम नागरिक उपस्थित रहे।


Spread the love

You missed