देवभूमि जन हुंकार, लालकुआं / नैनीताल: उत्तराखंड के सहकारिता जगत में अग्रणी माने जाने वाले नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के दुग्धशाला प्लांट परिसर में आज देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पूरी श्रद्धा, हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर सुंदरकांड पाठ की गूंज, हवन-यज्ञ की पवित्र आहुतियों और भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से पूरा दुग्ध प्लांट परिसर आध्यात्मिक माहौल में सराबोर नजर आया।
विश्वकर्मा जयंती के इस विशेष अवसर पर प्लांट में स्थापित समस्त मशीनरी एवं विभिन्न तकनीकी उपकरणों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। संघ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर प्लांट के सुचारु संचालन, दैनिक कार्यों में सफलता तथा नैनीताल आँचल दुग्ध संघ की निरंतर उन्नति और खुशहाली की मंगलकामना की।
मशीनरी पूजन के उपरांत आयोजित सुंदरकांड पाठ ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ में श्रद्धापूर्वक आहुतियां दी गईं। हवन के पूर्णाहूति के बाद भगवान विश्वकर्मा की विधिवत आरती की गई, जिसके दौरान पूरा दुग्धशाला परिसर भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से गूंज उठा। अनुष्ठान के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस दौरान अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता , वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, सुरेश चंद्र, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, प्रभारी यांत्रिक राजू दुमका, प्रभारी उत्पादन उमेश सिंह राणा, दिनेश चंद्र जोशी, विनोद सुनाल, संतोष करायत, लाल सिंह बिष्ट, मोहन पाठक, प्रवीण कोहली, विनोद ,दिनेश कुलौरा , स्टोर प्रभारी खलील अहमद , पुष्पा तिवाड़ी , अंजू कांडपाल, सोनाली , बबीता , शंकर दत्त शर्मा सहित दुग्ध संघ के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें




