Injured Workers Being Treated At Dewas Hospital After Bees Attack In Tiranga Yatraदेवास में तिरंगा यात्रा के दौरान मधुमक्खियों के हमले में घायल कार्यकर्ताओं का उपचार जारी।
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, देवास: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकाली जा रही भाजपा ग्रामीण मंडल की तिरंगा यात्रा के दौरान उस समय अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, जब डीजे की तेज आवाज और तीव्र बेस कंपन के कारण पेड़ों पर मौजूद हजारों मधुमक्खियां अचानक भड़क उठीं। देखते ही देखते मधुमक्खियों के झुंड ने रैली में शामिल लोगों पर धावा बोल दिया, जिससे 12 से अधिक कार्यकर्ता डंक लगने से घायल हो गए।

वरिष्ठ भाजपा नेता भारत सिंह पटलावदा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विजयागंज मंडी से हुआ था। इस रैली को आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए रालामंडल के रास्ते प्रसिद्ध निष्कलंकेश्वर मंदिर पहुंचकर संपन्न होना था।

जैसे ही यात्रा रालामंडल से मंदिर की ओर आगे बढ़ी, रास्ते में घने पेड़ों के पास से गुजर रहे डीजे साउंड सिस्टम के तेज कंपन से मधुमक्खियों के छत्ते सक्रिय हो गए और अनगिनत मधुमक्खियों ने रैली में चल रहे कार्यकर्ताओं पर सीधा हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉शिकायत होते ही दूल्हे ने रातों-रात मायके पहुंचाई दुल्हन! जानिए हल्द्वानी के इस सनसनीखेज बाल विवाह की पूरी कहानी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ग्रामीण मार्ग काफी संकरा और सिंगल लेन था, जिससे अचानक हुए हमले के वक्त लोगों को संभलने या सुरक्षित भागने का मौका नहीं मिला। मधुमक्खियों के लगातार डंक मारने से बचने के लिए कार्यकर्ता सड़क छोड़कर पास के सोयाबीन के खेतों की ओर दौड़ पड़े।

बरसात के मौसम के कारण खेतों में काफी कीचड़ था, जिसमें कई कार्यकर्ता फिसलकर गिरते-पड़ते रहे, लेकिन जान बचाने के लिए लगातार भागते नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों के उड़े होश!’ कपकोट में 17 साल की किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, आरोपी पर पॉक्सो केस दर्ज

मधुमक्खियों के इस हमले में विजेंद्र सिंह पटलावदा और रिंकू सहित एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के लिए कई लोगों को तत्काल विजयागंज मंडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जबकि कुछ घायलों को गंभीर स्थिति में देवास जिला अस्पताल लाया गया।

जिला अस्पताल में भर्ती एक कार्यकर्ता की हालत नाजुक बताई जा रही है, वहीं कुछ घायलों को बेहतर उपचार के लिए उज्जैन मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 🚨 मुक्तेश्वर में बड़ा सड़क हादसा: 50 फीट गहरी खाई में गिरा फरीदाबाद के पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर, 1 की मौत, 21 घायल! 🚨

घटना की जानकारी मिलते ही महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, भाजपा नेता जुगनू गोस्वामी और हितेंद्र सिंह बना सहित कई पदाधिकारी तुरंत देवास जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों के उपचार की जानकारी ली और कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम जाना। इस अप्रत्याशित घटना के चलते तिरंगा यात्रा कुछ समय के लिए प्रभावित रही।


Spread the love