उत्तराखंड में दायित्वधारियों की तीसरी सूची जारी, इन 6 नेताओं को मिली जिम्मेदारी
देहरादून: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने सांगठनिक और प्रशासनिक तालमेल को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए दायित्वधारियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। शासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत भारतीय जनता पार्टी के छह वरिष्ठ नेताओं को राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण आयोगों, बोर्डों और सलाहकार समितियों में उपाध्यक्ष पद की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। लगातार तीसरे दिन जारी हुई इस नई सूची के अनुसार
- ओमवीर सिंह राघव – उपाध्यक्ष, गन्ना विकास सलाहकार समिति
- धीरेंद्र पंवार – उपाध्यक्ष, मीडिया सलाहकार समिति
- भूपेंद्र कंडारी – उपाध्यक्ष, गौ सेवा आयोग
- ले. कर्नल (सेनि.) रघुवीर सिंह भंडारी – उपाध्यक्ष, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति
- रणजीत सिंह नामधारी – उपाध्यक्ष, पशु कल्याण बोर्ड
- किरन – उपाध्यक्ष, सीमांत क्षेत्र कार्यक्रम अनुश्रवण परिषद
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि धामी सरकार आगामी चुनावों और सांगठनिक संतुलन को भांपते हुए बेहद चरणबद्ध और सधे हुए तरीके से ये नियुक्तियां कर रही है ताकि लंबे समय से पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं, पूर्व पदाधिकारियों और विभिन्न सामाजिक वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देकर धरातल पर एक मजबूत राजनीतिक संदेश दिया जा सके। सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से की जा रही इन बैक-टू-बैक नियुक्तियों के तहत पिछले दो दिनों में भी कई दिग्गज नेताओं को महत्वपूर्ण विभागों में एडजस्ट किया जा चुका है और माना जा रहा है कि इस तीसरी सूची के बाद कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक मजबूत होगा।





