Spread the love

नैनीताल में यूकेडी संगठन विस्तार, उत्तम बने महामंत्री तो अशोक को जिला संगठन की मिली जिम्मेदारी

नैनीताल। माननीय काशी सिंह एरी जी की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने कार्यकारणी का विस्तार किया जिसमें उत्तम सिंह बिष्ट को उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) नैनीताल जिले का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। इसके साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए अशोक सिंह बोहरा को जिला संगठन मंत्री, मोहन सिंह नेगी को जिला उपाध्यक्ष तथा गिरीश कौटिल्य को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

जिला अध्यक्ष प्रताप चौहान कहा कि जनमुद्दों को लेकर दल हर मोर्चे पर जनता के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

नवनियुक्त जिला महामंत्री उत्तम सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश हित में क्षेत्रीय पार्टी उत्तराखंड क्रांति दल की सरकार को वर्ष 2027 में स्थापित करने के लिए उनकी पूरी टीम पूरी निष्ठा और ईमानदारी से प्रयास करेगी।

अशोक सिंह बोहरा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब पार्टी की नीति और रीति को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

इस अवसर पर माननीय काशी सिंह एरी, जिला अध्यक्ष प्रताप चौहान,देवेंद्र सिंह धर्मसत्तू, विजया ध्यानी,मदन सिंह मेर,भुवन चंद जोशी,एडवोकेट मोहन काण्डपाल, श्याम सिंह नेगी, भुवन बिष्ट, गोविंद घसियाल, मोहन सिंह नेगी, गिरीश कोटियाल, विमल ध्यानी, दीपक भारती सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

You missed