Spread the love

गरुड़ में हरेला पर्व पर ‘मंत्रम’ संस्था की अनूठी पहल: प्राकृतिक जल स्रोतों (नौलों) के पास किया वृक्षारोपण, लिया संरक्षण का संकल्प! 👇

संवाददाता सीमा खेतवाल

गरुड़ (बागेश्वर): उत्तराखंड के पारंपरिक लोक-संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के महापर्व ‘हरेला’ के पावन अवसर पर गरुड़ क्षेत्र में जल संकट से निपटने और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए एक बेहद सराहनीय पहल की गई है। क्षेत्र में सामाजिक और पर्यावरण के क्षेत्र में सक्रिय ‘मंत्रम’ संस्था द्वारा अपने प्रसिद्ध ‘मेरा वृक्ष मेरा मित्र’ अभियान के तहत पारंपरिक प्राकृतिक जल स्रोतों (नौलों और धारों) के समीप सघन पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 बाजपुर सिविल कोर्ट का नायब नाजिर ₹3,500 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, कोर्ट परिसर में मची खलबली! 👇

इस पर्यावरण हितैषी कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए मंत्रम संस्था के अध्यक्ष मरुसूदन जोशी ने कहा कि हमारे पारंपरिक नौलों और धारों के आस-पास पेड़-पौधों की मौजूदगी बेहद अनिवार्य है, क्योंकि पेड़ों की जड़ें वर्षा काल के पानी को सोखकर भूमिगत जल (Underground Water) के स्तर को बनाए रखने में मुख्य विधिक भूमिका निभाती हैं।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में साइबर ठगों का बड़ा जाल: बेटे को विदेश में नौकरी का झांसा देकर किसान से 5.15 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी, मुकदमा दर्ज! 👇

उन्होंने जोर देकर कहा कि वृक्ष हमारे प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए सबसे जरूरी माध्यम हैं और हरियाली के इस महापर्व पर हम सभी को न केवल नए पौधे लगाने चाहिए, बल्कि उनके जीवित रहने तक उनकी पूरी सुरक्षा करने का भी संकल्प लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में बड़ा हादसा: खाली प्लॉट में भरे बरसाती पानी में डूबने से दो मासूम दोस्तों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम!

प्रकृति को हरा-भरा बनाने और जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के इस अभियान में क्षेत्र के दर्जनों पर्यावरण प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर शिरकत की, जिसमें मुख्य रूप से संस्था के सचिव नवीन जोशी, भगवती जोशी, हेमलता त्रिपाठी, मनीष, सुधा, कौस्तुबा नन्द, हर्षित, दिया, मीनाक्षी और मयंक सहित कई स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर नौलों के चारों तरफ औषधीय व छायादार पौधों का विधिक रोपण किया।

👉देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

You missed