सरकारी विज्ञापन
Fri. Oct 9th, 2026
Spread the love

परिवहन विभाग की चैकिंग कार्रवाई में 54 वाहनों के चालान, 21 वाहनों को सीज किया गया

आज परिवहन विभाग द्वारा की गई प्रवर्तन कार्रवाई में कुल 54 वाहनों के चालान किए गए और 21 वाहनों को सीज किया गया। यह कार्रवाई टैक्सी, मैक्सी, बस, मोटरसाइकिल, ट्रक आदि वाहनों पर पंजीयन/परमिट शर्तों का उल्लंघन, फिटनेस, टैक्स, लाइसेंस, हेलमेट, सीटबेल्ट, यात्री एवं भार वाहनों में ओवरलोडिंग, रिफ्लेक्टर आदि के उल्लंघन पर की गई।

आज की प्रवर्तन कार्रवाई में परिवहन कर अधिकारी श्री एनपी आर्य ने नैनीताल क्षेत्र और श्री गोविंद सिंह ने हल्द्वानी क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान कुल 54 वाहनों के चालान किए गए और 21 वाहनों को सीज किया गया, जिनमें 07 ऑटो, 13 ई-रिक्शा और 01 भार वाहन शामिल है।

इस कार्रवाई में परिवहन कर अधिकारी श्री एनपी आर्य, श्री गोविंद सिंह के साथ-साथ सहायक उप निरीक्षक श्री रामचंद्र, श्री देव सिंह, श्री नंदन रावत, प्रवर्तन पर्यवेक्षक श्री अनिल कार्की, श्री मोहम्मद दानिश, श्री चंदन ढेला, श्री महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

परिवहन विभाग की यह कार्रवाई यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम है।


Spread the love