Spread the love

बिन्दुखत्ता में चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 05/12/2024: थाना लालकुआं में एक बड़ी सफलता मिली है, जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से एक चोरी की गई मोटरसाइकिल को बरामद किया और इसके साथ ही आरोपित को भी गिरफ्तार किया।

04/12/2024 को वादी श्री सौरभ भंडारी, निवासी कर रोड बिन्दुखत्ता लालकुआं ने थाना लालकुआं में तहरीर दी कि उनकी केटीएम ड्यूक 390 मोटरसाइकिल, रजिस्ट्रेशन नंबर UK04 AK-2796, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया था। तहरीर के आधार पर थाना लालकुआं में FIR No- 224/24 धारा 303 (2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उप निरीक्षक दीपक बिष्ट को सौंपी गई।

पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी लालकुआं के निर्देशन में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की और अभियुक्त की पहचान की। इसके बाद, पुलिस टीम ने सुरागरसी और पतारसी की और 05/12/2024 को अभियुक्त निशुतोष भंडारी उर्फ नीलू पुत्र मनोज सिंह भंडारी, निवासी इंदिरा नगर सेकंड, बिन्दुखत्ता को गोला नदी किनारे से चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।

अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पहले भी जेल जा चुका है। अभियुक्त के खिलाफ पहले भी थाना मुखानी में कई मामले दर्ज हैं:

  1. 153/24 U/S- 303(2)/3(5)/317(2) BNS – थाना मुखानी
  2. 154/24 U/S- 309(4)/3(5)/317(2) BNS – थाना मुखानी

अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।


Spread the love

You missed