Spread the love

नैनीताल पुलिस ने महिला का खोया बैग ढूंढकर वापस लौटाया, महिला ने जताया आभार

 

नैनीताल, 8 दिसंबर 2024: आज नैनीताल नगर में ड्यूटी के दौरान सीपीयू कर्मियों के पास एक महिला ने शिकायत की कि वह हल्द्वानी से नैनीताल के लिए टैक्सी में बैठी थी और उसका बैग टैक्सी में कहीं छूट गया था। महिला ने बताया कि उसके बैग में 11 हजार रुपए और कुछ आवश्यक दस्तावेज थे।

हॉक मोबाइल में तैनात सीपीयू कर्मी सुंदर सिंह और विजय कुमार ने तुरंत ही जिला पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया और महिला द्वारा बताए गए सभी संभावित स्थलों पर छानबीन शुरू की। इसके साथ ही हल्द्वानी से आ रही सभी टैक्सियों में भी बैग की खोज की गई।

काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने महिला का बैग एक टैक्सी से बरामद किया। बैग में महिला का पूरा धनराशि और दस्तावेज सुरक्षित मिले।

बैग वापस मिलने पर महिला ने नैनीताल पुलिस का धन्यवाद किया, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना की। इस कार्यवाही से पुलिस की तत्परता और सेवा भावना को लेकर लोगों में सकारात्मक संदेश गया।


Spread the love