सरकारी विज्ञापन
Sat. Oct 10th, 2026
Spread the love

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यशाला के तहत अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई

जिलाधिकारी महोदया के निर्देशों के तहत आज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संवेदीकरण कार्यशाला के अंतर्गत बालिकाओं द्वारा बताए गए संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस टीम में ऋचा सिंह, डिप्टी कलेक्टर, नैनीताल और शिल्पा जोशी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, हल्द्वानी शामिल थीं।

निरीक्षण के दौरान लामाचौड़ चौराहे के पास कच्चे मकानों से अवैध कच्ची शराब बेचते हुए पकड़ा गया। टीम ने तत्काल प्रभाव से आबकारी विभाग को बुलाया और मौके पर विधिक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संदेश दिया गया।


Spread the love