सरकारी विज्ञापन
Fri. Oct 9th, 2026
Spread the love

भा. ज. पा. ने निकाय चुनाव में बागियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भा. ज. पा.) ने नगर निगम पिथौरागढ़ और नगरपालिका गंगोलीहाट/बेरीनाग के चुनावों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए गए आठ नेताओं को छह वर्षों के लिए निलंबित कर दिया है।

यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र सिंह भट्ट की सहमति से जिला प्रभारी बलवंत सिंह मौर्याल ने लिया। निलंबित किए गए नेताओं में निम्नलिखित नाम शामिल हैं:

  1. आशा मेसोड़ा – नगरपालिका बेरीनाग
  2. मालती देवी – नगरपालिका बेरीनाग
  3. ललित पाठक – नगरपालिका गंगोलीहाट
  4. जयश्री पाठक – नगरपालिका गंगोलीहाट
  5. चन्द्रकला महर – नगर निगम पिथौरागढ़
  6. प्रमिला बोहरा – नगर निगम पिथौरागढ़
  7. उमा पाण्डे – नगर निगम पिथौरागढ़
  8. गोविन्द सिंह महर (गोपू) – नगर निगम पिथौरागढ़

भा. ज. पा. पिथौरागढ़ के जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने बताया कि यह कार्रवाई पार्टी के सिद्धांतों और अनुशासन के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के तहत की गई है।

इस निर्णय से पार्टी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अनुशासनहीनता को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पार्टी के अधिकारिक प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने वाले नेताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।


Spread the love