देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी / नैनीताल: एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में 24 नवंबर (आज ) से 3 दिसंबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सरस मेले 2026-27 के सफल आयोजन हेतु सोमवार (23 नवंबर 2026) को मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस मेले में 250 स्टालों का एक मंच पर समागम होगा।
20 होमगार्ड जवानों की तैनाती के आदेश, मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मेला स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला कमांडेंट होमगार्ड को 20 होमगार्ड जवानों की तैनाती के आदेश दिए। इसके साथ ही उन्होंने स्टॉलों की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग व्यवस्था, सफाई व्यवस्था तथा आगंतुकों के लिए बैठने व अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
देशभर से आने वाले समूहों व कारीगरों को न हो असुविधा : सीडीओ
उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले की सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं, ताकि देशभर से आने वाले स्वयं सहायता समूहों, कारीगरों एवं उद्यमियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही मेले में आने वाले आमजन के लिए सुगम आवागमन, पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय सरस मेला ग्रामीण महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए इसे आकर्षक, व्यवस्थित एवं भव्य रूप से आयोजित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे वरिष्ठ अधिकारी
निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, सहायक परियोजना अधिकारी चंद्रा फत्याल, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, अधिशासी अभियंता जल संस्थान रवि शंकर लोसाली, जिला कृषि अधिकारी संतोषी, जिला खाद्य अधिकारी मनोज कुमार बर्मन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें


