सरकारी विज्ञापन
Sat. Oct 10th, 2026
Spread the love

खरही मंडल में मंडल अध्यक्ष की रायसुमारी हेतु बैठक, दावेदारों ने पेश की अपनी दावेदारी

संवाददाता सीमा खेतवाल

आज, खरही मंडल में मंडल अध्यक्ष की रायसुमारी हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक कठपुडियाछीना में हुई, जिसमें प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री दीप भगत (रानीखेत), श्रीमती किरन पंत (जनपद अल्मोड़ा) और श्री रोहित ओझा (जनपद पिथौरागढ़) तीन प्रभारी के रूप में उपस्थित थे।

इस बैठक में मंडल के वरिष्ठ सदस्य श्री बलवंत सिंह बिष्ट, श्री हयात सिंह मेहता, जिला मंत्री रविकरायत, भोपाल रौतेला, नितिन जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीमती हेमा रौतेला, पंकज पांडे, मनीष कुमार और अन्य दावेदारों ने हिस्सा लिया।

बैठक में मनीष कुमार (मंडल महामंत्री), श्रीमती हेमा रौतेला (पूर्व मंडल अध्यक्ष), श्री घनश्याम राणा (पूर्व मंडल महामंत्री) और श्री महेश चंद मिश्रा (पूर्व मंडल महामंत्री) ने दावेदारी पेश की।

इस बैठक का आयोजन प्रदेश कार्यकारणी सदस्य दीप भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती किरन पंत और प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा श्री रोहित ओझा के नेतृत्व में हुआ।


Spread the love