सरकारी विज्ञापन
Sat. Oct 10th, 2026
Spread the love

सारथी फाउंडेशन समिति की महत्वपूर्ण बैठक, होली महोत्सव की तैयारी हेतु निर्णय

15 फरवरी, 2025, शनिवार: सारथी फाउंडेशन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आज अध्यक्ष नवीन पंत की अध्यक्षता में माँ जगदम्बा बैंक्विट हाल, नहर कवरिंग, मुखानी रोड पर आयोजित हुई। इस बैठक का संचालन सचिव ज्ञानेंद्र जोशी ने किया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली महोत्सव को भव्य रूप से मनाया जाएगा। संस्था के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से 6 मार्च 2025 को होली महोत्सव प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया।

सारथी फाउंडेशन समिति के अध्यक्ष नवीन पंत ने बताया कि यह संस्था का चतुर्थ होली महोत्सव होगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। होली महोत्सव में उत्तराखंड की संस्कृति, संदेशात्मक प्रस्तुति, सांस्कृतिक कार्यक्रम और होली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में विभिन्न जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु पदाधिकारियों और सदस्यों को अधिकृत किया गया। होली प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी समन्वयक दीक्षा पंत पाण्डे को दी गई है।

बैठक में अध्यक्ष नवीन पंत, सचिव ज्ञानेंद्र जोशी, योगेश पांडे, कमल जोशी, दीक्षा पंत पांडे, पूजा पंत, भावना जोशी, संतोष गौड़, आशीष पडियार, हरीश जोशी, हेमा जोशी, गीता बेलवाल, मीना साही, बबिता टकवाल समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Spread the love