सरकारी विज्ञापन
Fri. Oct 9th, 2026
Spread the love

गोमती पुल के डामरीकरण के दौरान बागेश्वर पुलिस का यातायात रूट प्लान।

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि वर्तमान में चल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) द्वारा बागेश्वर गोमती पुल मरम्मत /डामरीकरण का कार्य शुरू किया जा रहा है।

दि0- 28/03/2025 से गोमती पुल के एक पुल पर ही यातायात चलेगा ।

सुगम यातायात हेतु डायवर्जन का प्रयोग करें।

👉 गोमती पुल पर अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर, बड़े वाहनो की आवाजाही पर पूर्ण रुप से प्रतिबन्ध रहेंगें।
👉 उक्त अवधि में बाहर जाने वाले समस्त छोटे वाहन भी बाईपास रोड (आरे बायपास रोड, मालता बायपास रोड व कफलखेत बायपास रोड) का प्रयोग करेंगे।
👉 उक्त कार्य के दौरान निजी दोपहिया/ चौपहिया वाहनो को गोमती पुल से बारी – बारी छोड़ा जायेगा।
👉 टैक्सी यूनियन व स्थानीय लोगों से भी अनुरोध है कि स्कूल खुलने एवं बंद होते समय अपने वाहनों को अति महत्वपूर्ण कार्य होने पर ही बाजार क्षेत्र में लेकर आएं l

उक्त यातायात प्लान दिनांक-28-03-2025 की समय 18:00 बजे से अग्रिम आदेश तक लागू रहेगा।

बागेश्वर की आम जनता व व्यापार मण्डल के व्यापारियों से अनुरोध है कि अपने दो पहिया/ चौपहिया वाहनो को एस0बी0आई0 तिराहे से विवेक होटल तक सड़क के किनारे खड़ा नही करेंगें। उक्त मार्ग के सभी दुकानदार अपनी दुकान के आगे स्वयं के वाहन खड़ा नहीं करेंगें ।

बागेश्वर की जनता से अपील हैं कि उक्त गोमती पुल के डामरीकरण के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था हेतु अपना सहयोग देने का कष्ट करें।

 


Spread the love