Spread the love

शिक्षा का अभाव गरीबी का कारण, सारथी फाउंडेशन ने वितरित की शिक्षण सामग्री

हल्द्वानी, 20 मई 2025: गरीबी और शिक्षा का गहरा संबंध है। जहां शिक्षा का अभाव होता है, वहां गरीबी बढ़ती है और आर्थिक विकास बाधित होता है। इस चुनौती को देखते हुए, सारथी फाउंडेशन समिति ने गरीब बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण कार्य जारी रखा है। इसी कड़ी में आज खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में प्राइमरी कक्षा के 60 बच्चों को स्टेशनरी और अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री नानकमत्ता गुरुद्वारा समिति के प्रमुख महासचिव सरदार अमरजीत सिंह बोपराई और खालसा स्कूल की प्रधानाचार्या कमला शैल ने संयुक्त रूप से किया। अपने संबोधन में सरदार अमरजीत सिंह बोपराई ने सारथी फाउंडेशन के कार्यों की प्रशंसा की और अन्य संस्थाओं से भी गरीब बच्चों को शिक्षित कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की अपील की।

संस्था के अध्यक्ष नवीन पंत ने स्कूल प्रशासन विशेष रूप से जितेंद्र अधिकारी के सहयोग को सराहा और सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने शिक्षा की इस मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया। साथ ही, भगवती धपोला और आभा रौतेला को संस्था के आई कार्ड पहनाकर समिति में शामिल किया गया।

कार्यक्रम में संरक्षक योगेश चन्द्र पाण्डे, ग्रीस चन्द्र लोहनी, समन्वयक दीक्षा पंत पाण्डे, डॉ. जाकिर हुसैन और जय प्रकाश ने भी बच्चों को संबोधित किया। बच्चों ने कविता पाठ और अपने भविष्य के सपनों को साझा किया।

कार्यक्रम का संचालन सचिव ज्ञानेंद्र जोशी ने किया। वितरण कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष नवीन पंत, सचिव ज्ञानेंद्र जोशी, समन्वयक दीक्षा पंत पाण्डे सहित अनेक पदाधिकारी, सदस्य और स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।


Spread the love

You missed