सरकारी विज्ञापन
Sat. Oct 10th, 2026
Spread the love

विश्व पर्यावरण दिवस पर सारथी फाउंडेशन समिति ने पौध संरक्षण का संदेश दिया

हल्द्वानी, 5 जून 2025। सारथी फाउंडेशन समिति ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौध संरक्षण को प्राथमिकता देने का संदेश जनता के बीच पहुंचाया। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने लगे हुए और पूर्व में लगाये गए पेड़ों की देखभाल करने का संकल्प लिया।

समिति के अध्यक्ष नवीन पन्त ने कहा कि पर्यावरण विभाग और सामाजिक संगठन हर वर्ष हजारों पौधे लगाते हैं, लेकिन क्या इन पौधों की सही देखभाल हो रही है यह एक महत्वपूर्ण प्रश्न है। उन्होंने कहा, “पौधे बचाना, पौधे लगाने से भी ज्यादा जरूरी है। सही जगह सही पौधों का चुनाव और उनकी देखभाल ही स्थायी हरियाली सुनिश्चित कर सकती है।”

सचिव ज्ञानेंद्र जोशी ने प्लास्टिक थैलों के उपयोग को बंद करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी में जलभराव की समस्या में प्लास्टिक थैले भी एक बड़ा कारण हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि कपड़े के थैलों का उपयोग करें और दुकानदारों से प्लास्टिक थैले लेने से बचें।

कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारी हल्द्वानी के बिठोरिया नंबर 1 क्षेत्र में आम का पौधा लगाकर उसे कोषाध्यक्ष कमल जोशी की देखरेख में सौंपा।

इस जागरूकता अभियान में अध्यक्ष नवीन पन्त, सचिव ज्ञानेंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष कमल जोशी, समन्वयक दीक्षा पन्त पाण्डे, संरक्षक योगेश चन्द्र पाण्डे समेत कई अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोगों तक पहुंचाया।

सारथी फाउंडेशन समिति का उद्देश्य न सिर्फ पौधे लगाना, बल्कि उन्हें बचाना और पर्यावरण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना है।


Spread the love