Spread the love

अयोध्या के लिए हल्द्वानी से शुरू हुई सीधी बस सेवा

हल्द्वानी। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के अपने नए मंदिर में विराजने किये जाने के उपलक्ष में उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।  इसके लिए अब  काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी से अयोध्या तक सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। हल्द्वानी से अभी तक केवल लखनऊ के लिए बस सेवा का ही संचालन किया जाता था। मगर 22 जनवरी को नए मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने से अयोध्या का महत्व कई गुना बढ़ गया है। हर कोई अयोध्या जाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में अब रोडवेज ने भी अपने कदम बढ़ा लिए हैं। काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी-अयोध्या बस सेवा को हरी झंडी दे दी है।

काठगोदाम डिपो के एआरएम आलोक बनवाल ने बताया कि यह बस पहले लखनऊ तक चलती थी अब अयोध्या तक जाएगी। बस रात 8.30 बजे हल्द्वानी से रवाना होकर बरेली, लखनऊ, फैजाबाद होते हुए अयोध्या पहुंचेगी औरअयोध्या से दोपहर 3:30 बजे हल्द्वानी के लिए रवाना होगी। 532 किलोमीटर की दूरी के लिए 745 रुपये किराया तय किया गया है।

 

 

 

 

 


Spread the love