जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल, 14 अगस्त को मतदान
संवाददाता – सीमा खेतवाल, बागेश्वर
जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायतों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, तथा क्षेत्र पंचायतों में प्रमुख, ज्येष्ठ उपप्रमुख और कनिष्ठ उपप्रमुख पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई ।

आरओ जिला पंचायत एवं जिलाधिकारी आशीष भटगाई की मौजूदगी में सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद हेतु नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सिमकुना से जिला पंचायत सदस्य सरोज और वज्यूला से जिला पंचायत सदस्य शोभा देवी ने नामांकन दाखिल किया।
वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए आरे से जिला पंचायत सदस्य विशाखा खेतवाल और सात से जिला पंचायत सदस्य नवीन परिहार ने नामांकन पत्र जमा किए।
अपराह्न 3:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की गई । जिलाधिकारी ने बताया कि नाम वापसी 12 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक की जा सकेगी। इन पदों के लिए मतदान 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

विकासखंडवार नामांकन विवरण
विकासखंड बागेश्वर
-
ब्लॉक प्रमुख: उमा देवी, दीपा देवी (2)
-
ज्येष्ठ प्रमुख: दीपा, मनीष, हरीश चंद्र (3)
-
कनिष्ठ प्रमुख: दीपा देवी, हरीश चंद्र (2)
विकासखंड गरुड़
-
ब्लॉक प्रमुख: देवेंद्र परिहार, किशन सिंह बोरा (2)
-
ज्येष्ठ प्रमुख: नंदन थापा, भगवान सिंह (2)
-
कनिष्ठ प्रमुख: भगवती, ज्योति आर्या (2)
विकासखंड कपकोट
-
ब्लॉक प्रमुख: भावना, वंदना (2)
-
ज्येष्ठ प्रमुख: कुंजर सिंह, निर्मला, पूजा देवी (3)
-
कनिष्ठ प्रमुख: अनिता देवी, विक्रम सिंह खाती, सरोजनी देवी (3)
