Spread the love

रामनगर दुर्घटना के बाद जागा परिवहन विभाग: सघन चेकिंग में 112 वाहनों के चालान, 6 वाहन सीज

हालिया सड़क दुर्घटना के बाद परिवहन विभाग ने मंगलवार को कड़ा रुख अपनाते हुए हल्द्वानी, कालाढूंगी, नैनीताल और बरेली मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई में 112 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 6 वाहन सीज कर दिए गए, जिनमें 3 बस, 2 ऑटो और 1 ई-रिक्शा शामिल है।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जितेंद्र सांगवान, परिवहन कर अधिकारी अनुभा आर्य और अपराजिता पांडे, परिवहन निरीक्षक नंदन रावत, रामचंद्र पवार, गिरीश कांडपाल की टीम ने बस, ट्रक, टैक्सी, मैक्सी, ई-रिक्शा, ऑटो, मोटरसाइकिल और कारों की जांच की। चेकिंग के दौरान कर, फिटनेस, परमिट, टैक्स, हेलमेट, ओवरलोडिंग, यांत्रिक खराबी, परमिट शर्तों का उल्लंघन, चालकों की यूनिफॉर्म न पहनना, सीट बेल्ट और ओवरस्पीड जैसे उल्लंघनों पर कार्रवाई हुई।

संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अजय गुप्ता के साथ संयुक्त चेकिंग में 3 बस सीज की गईं और 3 वाहनों की फिटनेस निलंबित कर दी गई। इसी दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रिशु तिवारी ने रामनगर क्षेत्र में 22 वाहनों के चालान किए।


Spread the love