Spread the love

बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के अवैध इंजेक्शनों के साथ एक अभियुक्त को दबोचा

हल्द्वानी। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने एक युवक को प्रतिबंधित इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है।

एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र, सीओ हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्र में की गई कार्रवाई में पुलिस ने 19 वर्षीय अनस अंसारी पुत्र खलील उर रहमान, निवासी वार्ड नंबर 21, बड़ी रोड इंदिरा नगर, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के पास से प्रतिबंधित 10 इंजेक्शन बुप्रेनोर्फिन (Buprenorphine), 10 इंजेक्शन एविल (Avil) तथा मोटरसाइकिल UK04AG4490 बरामद हुई।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में FIR संख्या-219/2025 धारा 8/22/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पूछताछ में अभियुक्त ने इंजेक्शन सप्लाई करने वाले हिमांशु नामक व्यक्ति का नाम उजागर किया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।


Spread the love