Spread the love

सड़क दुर्घटना घायलों की मदद करने वाले दो लोगों को मिला Good Samaritan सम्मान

संवाददाता सीमा खेतवाल

बागेश्वर। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायलों को समय पर अस्पताल पहुँचाने और पुलिस को सूचित करने वाले दो नेकदिल व्यक्तियों को Good Samaritan (नेक व्यक्ति) सम्मान से नवाजा गया।

एसपी बागेश्वर श्री चंद्रशेखर घोडके के आदेश पर पुलिस उपाधीक्षक कपकोट/यातायात मनीष शर्मा ने 08 सितंबर 2025 को पुलिस कार्यालय में दोनों व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मानित व्यक्तियों का विवरण –

  1. श्री संजय साह जगाती – पूर्व चेयरमेन, रेडक्रॉस सोसायटी, निवासी बागेश्वर।

  2. श्री अशोक लोहुमी – निवासी ग्राम/पोस्ट जौलकाण्डे, जनपद बागेश्वर।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में समय पर मदद करना मानवता की सच्ची मिसाल है। लोगों को ऐसे नेक कार्यों के लिए आगे आने के लिए प्रेरित करने हेतु जनपद में आगे भी Good Samaritan पुरस्कार के माध्यम से मददगारों को सम्मानित किया जाएगा।


Spread the love