तल्ला विलौना में घास के लूटे में लगी आग, फायर सर्विस ने समय रहते बुझाई
तत्काल कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
संवाददाता सीमा खेतवाल

तल्ला विलौना (बागेश्वर): आज दिनांक 23 सितम्बर 2025 को दोपहर लगभग 12:33 बजे डीसीआर के माध्यम से तल्ला विलौना क्षेत्र में घास के लूटे में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी FSSO श्री गोपाल सिंह रावत के कुशल मार्गदर्शन में फायर रेस्क्यू यूनिट तत्काल मौके पर रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि श्री देवी दत्त पाण्डे, निवासी तल्ला विलौना, बागेश्वर की गौशाला के बाहर रखे एक घास एवं एक पराल के लूटे में आग लगी हुई थी। आग के फैलाव से आसपास के आवासीय क्षेत्र और मकानों को खतरा उत्पन्न हो रहा था।
फायर सर्विस टीम ने तुरंत वॉटर टेंडर की होजरील लाइन से तेज पानी के प्रेशर द्वारा आग को नियंत्रित कर लिया और उसे फैलने से रोका। त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के चलते एक बड़ी अग्नि दुर्घटना होने से टल गई।
फायर रेस्क्यू टीम में LFM नवीन चंद्र,चालक चंद्र प्रकाश,Fireman सोहन लाल,Fireman अनिकेत सिंह,FW पूजा,FW हिना,FW दिव्या आदि शामिल रहे।
फायर सर्विस की तत्परता और समर्पण ने क्षेत्र में संभावित नुकसान को टाल दिया, जिसके लिए ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
