सरकारी विज्ञापन
Uttarakhand Cooperative Concept Representing Director Swearing In and Felicitation Ceremony in Lalkuan Nainital
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, लालकुआं / नैनीताल / हल्द्वानी: उत्तराखंड के सहकारिता और दुग्ध उत्पादन जगत से एक बहुत ही उत्साहजनक और महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। जनपद नैनीताल के लालकुआं स्थित नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के ट्रेनिंग सेंटर में दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में एक भव्य और गरिमामयी समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह रामगढ़-धारी क्षेत्र के नवनियुक्त डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट के स्वागत और शपथ ग्रहण के उपलक्ष्य में रखा गया था, जिसमें सहकारिता क्षेत्र के तमाम दिग्गज और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉अब काउंटर से मिलने वाले रेलवे टिकटों पर भी मिलेगा बीमा कवर

प्राप्त विवरण के अनुसार, रामगढ़-धारी क्षेत्र के लोकप्रिय प्रतिनिधि रहे स्वर्गीय किशन सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन के कारण नैनीताल दुग्ध संघ में डायरेक्टर का पद रिक्त चल रहा था। इस रिक्त पद को भरने के लिए जिलेभर की विभिन्न दुग्ध समितियों से जुड़े प्रतिनिधियों और सदस्यों की आपसी सहमती और सर्वसम्मति से थान सिंह बिष्ट को नया डायरेक्टर मनोनीत किया गया है। दुग्ध उत्पादकों के बीच उनकी सक्रियता और सहकारिता के प्रति समर्पण को देखते हुए इस मनोनयन का सहकारिता जगत में स्वागत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉अब काउंटर से मिलने वाले रेलवे टिकटों पर भी मिलेगा बीमा कवर

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दुग्ध संघ के ट्रेनिंग सेंटर में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उपस्थित जिले के तमाम डायरेक्टरों एवं दुग्ध संघ के प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने नवनियुक्त डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट को उनके पद एवं उत्तरदायित्वों के निष्ठापूर्वक निर्वहन की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के उपरांत उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सहकारिता से जुड़े गणमान्य लोगों ने नवनियुक्त डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट को पारंपरिक रूप से शॉल ओढ़ाकर, भव्य माल्यार्पण कर तथा पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका जोरदार स्वागत किया। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर अपनी तरफ से आत्मीय शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉देहरादून में बैठकर विदेशियों को चूना लगा रहा था फर्जी कॉल सेंटर: 5 शातिर गिरफ्तार, ऐसे करते थे ठगी

 समारोह में दुग्ध संघ के डायरेक्टर गोविंद सिंह मेहता, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, आनंद सिंह नेगी, दीपा देवी, हेमा देवी, दीपा देवी रेकवाल एवं कृष्ण कुमार शर्मा, ज्येष्ठ प्रमुख कृपाल सिंह मेहता, खीमा शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर निश्चल पांडे, दीपा बिष्ट, खीम सिंह बिष्ट, मनोज सुयाल, जीवन मेहरा, देवेंद्र सिंह बिष्ट, विजय मनराल तथा यूसीडीएफ के सामान्य प्रबंधक प्रेम सिंह नागपाल सहित दुग्ध संघ के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

By admin