उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन नैनीताल शाखा का अधिवेशन सम्पन्न, जयंती रावत बनीं अध्यक्ष
हल्द्वानी। दिनांक 29 नवम्बर 2025 उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन, शाखा जनपद नैनीताल का द्विवार्षिक अधिवेशन हल्द्वानी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन संघ की संरक्षक श्रीमती मंजू कैड़ा और श्रीमती रंजना वालिया के मार्गदर्शन में किया गया। अधिवेशन में जिलेभर से बड़ी संख्या में नर्सेज ने भाग लेकर संगठन की एकजुटता और सेवा भावना का संदेश दिया।
बैठक के दौरान आगामी दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों में—
-
अध्यक्ष: जयंती रावत
-
सचिव: जानकी कनवाल
-
कोषाध्यक्ष: शांति आर्या
-
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: तृप्ति देऊपा
-
उपाध्यक्ष: प्रतिभा मार्टिन
अधिवेशन में नर्सेज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, कार्यस्थल की चुनौतियों, सेवाओं में सुधार, पदोन्नति, सुविधाओं के विस्तार और स्वास्थ्य व्यवस्था में नर्सेज की महत्वपूर्ण भूमिका जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ कही जाने वाली नर्सेज को मजबूत करना समय की आवश्यकता है, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।
कार्यक्रम के अंत में नए पदाधिकारियों ने संगठन को सक्रिय, पारदर्शी और सेवा उन्मुख तरीके से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
