Spread the love

नैनीताल: अग्निशमन विभाग ने स्कूल में दिया आग से बचाव का प्रशिक्षण, 150 छात्र और 25 शिक्षक हुए प्रशिक्षित

नैनीताल। आज दिनांक 11 दिसंबर 2025 को अग्निशमन विभाग नैनीताल की टीम ने स्थानीय विद्यालय में आग से बचाव तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्रों और कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने, प्राथमिक प्रतिक्रिया देने और उपलब्ध संसाधनों से आग पर नियंत्रण पाने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए।

प्रशिक्षण के दौरान विभाग के अधिकारियों ने लगभग 150 छात्र और 25 शिक्षक/कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग की जानकारी देते हुए विभिन्न प्रकार की आग और उनसे निपटने के उपाय भी समझाए।

कार्यक्रम में सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन ने अग्निशमन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए इस प्रकार के प्रशिक्षण को बच्चों एवं स्टाफ की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।


Spread the love