नए साल का बड़ा ऐलान: उत्तराखंड में 8 IAS सचिव, 9 IPS को प्रमोशन, प्रशासन में बड़ा फेरबदल
उत्तराखंड शासन में नए साल की पहली सुबह बड़े प्रशासनिक फेरबदल की गवाही देने जा रही है। 1 जनवरी से प्रदेश को 8 नए IAS सचिव मिलेंगे, जबकि 9 IPS अधिकारियों को प्रमोशन दिया जाएगा। इसके साथ ही भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों को भी उच्च ग्रेड का लाभ मिलेगा।
सोमवार को मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन की अध्यक्षता में IAS और IPS अधिकारियों की अलग-अलग विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक हुई, जिसमें इन अहम फैसलों पर मुहर लगी। वहीं IFS अधिकारियों की DPC भी आयोजित की जा रही है।
🔴 8 IAS अफसर बनेंगे सचिव
उत्तराखंड कैडर के 2010 बैच के 8 IAS अधिकारी एक जनवरी से सचिव पद पर पदोन्नत किए जाएंगे। ये सभी वर्तमान में अपर सचिव के पद पर कार्यरत हैं।
सचिव बनने वाले IAS अधिकारी:
- डॉ. अहमद इकबाल
- ईवा श्रीवास्तव
- सोनिका
- रंजना राजगुरु
- आनंदस्वरूप
- देवकृष्ण तिवारी
- उमेश नारायण पांडे
- राजेंद्र कुमार
👉 इनमें से ईवा श्रीवास्तव फिलहाल केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं, उन्हें परफॉर्मा प्रमोशन दिया गया है।
🟡 5 IAS को सेलेक्शन ग्रेड
इसके अलावा 5 IAS अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड का लाभ दिया गया है। इन्हें लेवल-12 से लेवल-13 में पदोन्नति मिली है।
सेलेक्शन ग्रेड पाने वाले IAS:
- मयूर दीक्षित
- वंदना
- विनीत कुमार
- रीना जोशी
- आनंद श्रीवास्तव
🚨 9 IPS अधिकारियों को प्रमोशन
नए साल से पुलिस महकमे में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 9 IPS अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नति दी गई है।
IPS प्रमोशन लिस्ट:
- अभिनव कुमार: ADG → DG
- निवेदिता कुकरेती: DIG → IG
- प्रहलाद मीणा: SSP → DIG
- बरिंदरजीत सिंह: DIG → IG (प्रतिनियुक्ति, परफॉर्मा प्रमोशन)
- पी. रेणुका देवी: DIG → IG (प्रतिनियुक्ति, परफॉर्मा प्रमोशन)
- प्रीति प्रियदर्शिनी: SSP → DIG
- यशवंत चौहान: SSP → DIG
- तृप्ति भट्ट: SP → SSP
- रामचंद्र राजगुरु: SP → SSP
🌲 IFS अधिकारियों को भी मिलेगा लाभ
वन विभाग में भी प्रमोशन की प्रक्रिया तेज हो गई है।
- 5 IFS अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड
- 3 IFS अधिकारियों को सीनियर ग्रेड दिए जाने की तैयारी है।
