PNB Apprentice Recruitment 2026
Spread the love

PNB Apprentice Recruitment 2026: 5138 पदों पर भर्ती, 24 फरवरी तक करें आवेदन

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने देशभर में अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्तियां विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में की जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष का प्रशिक्षण (Apprenticeship Training) दिया जाएगा।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

📌 महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन की अंतिम तिथि: 24 फरवरी 2026

🎓 शैक्षणिक योग्यता

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री अनिवार्य।

जिस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान आवश्यक।

💰 स्टाइपेंड (प्रशिक्षण भत्ता)

₹12,300 से ₹15,000 प्रतिमाह (राज्य के अनुसार)

🎂 आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 20 वर्ष

अधिकतम आयु: 28 वर्ष से कम
(आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी)

💳 आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (पुरुष): ₹944

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (महिला): ₹708

एससी/एसटी/दिव्यांग/ट्रांसजेंडर: ₹236

➡️ शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / इंटरनेट बैंकिंग / यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।

📝 चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

लिखित परीक्षा

स्थानीय भाषा परीक्षा

दस्तावेज सत्यापन

शारीरिक परीक्षण

🌐 आवेदन प्रक्रिया (Step-by-Step)

1️⃣ पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
👉 https://pnb.bank.in/

2️⃣ होमपेज के नीचे ‘Recruitments’ विकल्प पर क्लिक करें।

3️⃣ ‘Current Opportunities’ सेक्शन में Know More पर क्लिक करें।

4️⃣ ‘ENGAGEMENT OF APPRENTICES IN PUNJAB NATIONAL BANK…’ के नीचे
DETAILED ADVERTISEMENT पर क्लिक करें।

5️⃣ नोटिफिकेशन की पीडीएफ ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी योग्यता जांच लें।

6️⃣ आवेदन करने से पहले रजिस्ट्रेशन के लिए
👉 https://bfsissc.com/
पर जाएं।

7️⃣ ‘Employment Opportunities’ में Apprenticeship Opportunities के अंदर Punjab National Bank पर क्लिक करें।

8️⃣ अब PNB Apprenticeship Program 2025-26 पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।


Spread the love