सरकारी विज्ञापन
Fri. Oct 9th, 2026
महाशिवरात्रि पर मजुवा शिव मंदिर
Spread the love

महाशिवरात्रि पर मजुवा शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

बागेश्वर। महाशिवरात्रि के पावन, दिव्य एवं आध्यात्मिक अवसर पर मजुवा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस शुभ पर्व पर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर देवाधिदेव महादेव के चरणों में क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। साथ ही समस्त क्षेत्रवासियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट कर उन्हें महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ और मंगलकामनाएँ प्रेषित की गईं।

पर्व के इस शुभ अवसर पर क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए पर्यटन विभाग द्वारा लगभग ₹4 लाख की लागत से निर्मित कार्यों तथा विधायक निधि से ₹3 लाख की लागत से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास भी उनकी प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती विशाखा खेतवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुरेश खेतवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा खेतवाल, श्री प्रताप कठायत, श्री स्वरूप सिंह कर्मियाल, ग्राम प्रधान देशराज सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Spread the love