मौत
Spread the love

नैनीताल रोड के फाइव स्टार होटल में महिला की संदिग्ध मौत,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रुद्रपुर। नैनीताल रोड स्थित एक होटल में ठहरी दिल्ली निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जिसको लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 40 वर्षीय ज्योति शर्मा के रूप में हुई है, जो नई दिल्ली के लोधी रोड क्षेत्र की रहने वाली थीं और अपने बिजनेस पार्टनर अमित के साथ रेस्टोरेंट संचालित करती थीं। दोनों मंगलवार शाम दिल्ली से कैंची धाम के लिए निकले थे।

बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के करीब 3 बजे दोनों रुद्रपुर पहुंचे और एक होटल में कमरा लेकर ठहर गए। दोपहर करीब 1:30 बजे महिला के साथ मौजूद अमित घबराए हुए हालत में होटल रिसेप्शन पर पहुंचा और उसकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी। इसके बाद होटल स्टाफ ने तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाया।

महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पंतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने टीम के साथ होटल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि फोरेंसिक टीम ने अहम साक्ष्य एकत्र किए।

सीओ पंतनगर डीआर वर्मा ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का खुलासा होगा।

वहीं, एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रहा है। पुलिस मृतका के साथ मौजूद उसके बिजनेस पार्टनर से गहन पूछताछ कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

You missed