भीमताल में तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 11 अप्रैल को सीएम धामी करेंगे उद्घाटन
भीमताल (नैनीताल)। बिरला संस्थान, भीमताल में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन 11 अप्रैल को सुबह 11 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा, जिसकी औपचारिक सहमति मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉 “ऑपरेशन साइबर प्रहार” : ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों म्यूल अकाउंट चिन्हित, 5 संदिग्ध हिरासत में
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और सुरक्षा को लेकर भीमताल पुलिस भी पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में भीमताल कोतवाल ने संस्थान पहुंचकर अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल, प्रवेश-निकास मार्ग, पार्किंग एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया।
निरीक्षण के दौरान संस्थान के निदेशक प्रो. बी.के. सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. हेम चंद्र पांडे, डॉ. नीरज बिष्ट, डॉ. संदेश त्रिपाठी, नितिन छिमवाल, प्रेम सिंह कुल्याल सहित अन्य फैकल्टी सदस्य, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी और नाबालिग बेटी ने की बबलू की हत्या, आत्महत्या का दिया था रूप
प्रशासन और संस्थान प्रबंधन कार्यक्रम को सफल एवं सुरक्षित बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें





