Spread the love

हल्द्वानी में 18 अप्रैल को होगा वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह, तैयारियां तेज

हल्द्वानी (नैनीताल)। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति (पंजीकृत) हल्द्वानी द्वारा आगामी 18 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले “वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह 2026” की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को समिति के सभागार में पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉 “ऑपरेशन साइबर प्रहार” : ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों म्यूल अकाउंट चिन्हित, 5 संदिग्ध हिरासत में

बैठक में वरिष्ठ नागरिक परिषद के माननीय उपाध्यक्ष श्री नवीन वर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि इस प्रकार का आयोजन उत्तराखंड में पहली बार किया जा रहा है, जिसमें समाज में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक कार्य करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

समिति की ओर से हल्द्वानी एवं जनपद नैनीताल के सभी सामाजिक संगठनों के वरिष्ठ सदस्यों, गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन, भूतपूर्व सैनिक एवं अर्धसैनिक संगठनों, मॉर्निंग वॉकर्स, खेल संगठनों एवं अन्य वरिष्ठ नागरिकों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर सहयोग देने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी और नाबालिग बेटी ने की बबलू की हत्या, आत्महत्या का दिया था रूप

बैठक में समिति के अध्यक्ष श्री भुवन भास्कर पांडे, महामंत्री श्री डी.के. पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री इंद्र सिंह निगल्टिया, कोषाध्यक्ष श्री पी.एस. जंतवाल, श्री एल.एम. लोहनी, श्री आनंद सिंह भाकुनी एवं श्री राजा राम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Spread the love