केदारनाथ धाम के कपाट खुले
Spread the love

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजा पूरा धाम

केदारनाथ धाम में बुधवार सुबह श्रद्धा और आस्था के बीच विधि-विधान के साथ कपाट खोल दिए गए। वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजा-अर्चना के बाद जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, पूरा धाम ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय बाबा केदार’ के जयकारों से गूंज उठा। इस पावन क्षण के साक्षी बनने के लिए हजारों श्रद्धालु धाम में मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की और राज्य व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को यात्रा व्यवस्थाएं सुचारू रखने और श्रद्धालुओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

इस वर्ष केदारनाथ मंदिर को करीब 51 क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है, जिससे पूरा परिसर आकर्षक और आध्यात्मिक माहौल में नजर आया। श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए और हर चेहरा भक्ति में सराबोर नजर आया।

यह भी पढ़ें 👉 कालाढूंगी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

परंपरा के अनुसार, बाबा केदार की पंचमुखी डोली ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ से विभिन्न पड़ावों से होते हुए केदारनाथ पहुंची। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने डोली का भव्य स्वागत किया।

यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए पुलिस, आईटीबीपी और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। साथ ही स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज

कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है और आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और बढ़ोतरी की उम्मीद है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love