Spread the love

नैनीताल (भीमताल) — गुलदार का हमला, महिला की मौत से गांव में दहशत

भीमताल ब्लॉक के अंतर्गत ज्योली गांव में गुलदार के हमले से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 कालाढूंगी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ज्योलीकोट के पास स्थित ज्योली गांव निवासी दया किशन पांडेय की पत्नी हेमा पांडेय (47 वर्ष) सोमवार दोपहर जंगल में चारा लेने गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें घसीटते हुए जंगल के भीतर ले गया।

यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज

महिला के देर तक घर न लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान घर से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में महिला का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट भी मौके पर पहुंचे और प्रभागीय वनाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना देकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने क्षेत्र में गुलदार के बढ़ते आतंक पर चिंता जताते हुए वन विभाग से जल्द कार्रवाई कर सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।


Spread the love