हल्द्वानी: बुधपार्क में धूमधाम से मनाया गया मई दिवस, मजदूरों ने उठाई अधिकारों की आवाज
हल्द्वानी के बुधपार्क में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (1 मई) विभिन्न ट्रेड यूनियनों, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में एक्टू, उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन, प्रगतिशील भोजनमाता संगठन, भाकपा माले, जनवादी लोक मंच, भीम आर्मी, किसान महासभा समेत कई संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने नए श्रम कानूनों (लेबर कोड) पर तीखी प्रतिक्रिया जताई। उनका कहना था कि ये कानून मजदूरों के अधिकारों को मजबूत करने के बजाय उन्हें कमजोर कर रहे हैं। आठ घंटे के कार्यदिवस को कमजोर किया जा रहा है और ठेका व गिग इकॉनमी के दौर में मजदूरों का शोषण बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें 👉पिथौरागढ़: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, मामूली विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या
वक्ताओं ने देश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में हो रहे मजदूर आंदोलनों का जिक्र करते हुए कहा कि मजदूर न्यूनतम वेतन और बेहतर कार्य परिस्थितियों की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलनों से जुड़े कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई कर उन्हें डराया जा रहा है।
सभा में मई दिवस के ऐतिहासिक महत्व को भी याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि 8 घंटे के कार्यदिवस जैसे अधिकार लंबे संघर्ष और कुर्बानियों के बाद हासिल हुए हैं, जिन्हें कमजोर करने की कोशिश हो रही है।
यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज
कार्यक्रम में मजदूर आंदोलनों के समर्थन और कथित दमन के विरोध में प्रस्ताव भी पारित किए गए। वक्ताओं ने मजदूर, किसान और युवाओं की एकजुटता पर जोर दिया।
इस दौरान के.के. बोरा, बहादुर सिंह जंगी, रजनी जोशी, मनोज पांडे, डॉ. कैलाश पांडेय, रिंकी जोशी, नफीस अहमद खान, पंकज थापा सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। सभा में बड़ी संख्या में श्रमिकों की मौजूदगी रही, जिन्होंने एकजुट होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद की।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें





