Accused Mohammad Yunus alias AMDY in police custody for Bhimtal conversion case
Spread the love

भीमताल धर्मांतरण कांड: फरार मुख्य आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY गिरफ्तार, पहचान छिपाकर महिलाओं को फंसाने का आरोप

नैनीताल। जनपद के बहुचर्चित धर्मांतरण प्रकरण में नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भीमताल पुलिस, एसआईटी (SIT) और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने मुख्य आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपनी पहचान छिपाकर और विवाह का झांसा देकर महिलाओं का शोषण व जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश कर रहा था।

मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि भीमताल निवासी मोहम्मद यूनुस ने अपनी असली पहचान छिपाई और अलग-अलग नामों से महिलाओं से संपर्क किया। वह फोटोग्राफी, वीडियो शूट, ट्रेकिंग और म्यूजिक सेशन जैसे माध्यमों से पहले विश्वास जीतता था और फिर महिलाओं को अपने प्रभाव में लेता था।

यह भी पढ़ें 👉पिथौरागढ़: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, मामूली विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या

लाखों की ठगी और जबरन धर्मांतरण का दबाव

आरोप है कि वर्ष 2020 में संपर्क होने के बाद आरोपी ने वादी से कैमरा, लेंस और मोबाइल जैसे उपकरणों के नाम पर करीब 17 लाख रुपये खर्च कराए। इसके बाद शादी का झांसा देकर अपनी धार्मिक पहचान छिपाई और धीरे-धीरे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब अन्य पीड़िताओं ने भी इसी प्रकार के शोषण और जबरन धर्मांतरण की शिकायतें दर्ज कराईं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष टीम गठित की थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने हाईकोर्ट की शरण भी ली थी, लेकिन उसे वहां से कोई राहत नहीं मिली। एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में लगातार दबिश देने के बाद आज आरोपी को नैनीताल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज

पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (115, 319, 69) के तहत मुकदमा दर्ज किया है。

SSP नैनीताल का कड़ा संदेश: “जनपद में धर्मांतरण का अवैध खेल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी”।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love